शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा खबरें
केकड़ी

पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, 40 दिन से था फरार

A
Admin Desk 21 नव 2026, 04:47 अपराह्न
322 व्यू
खबर का फ़ोटो

केकड़ी(दीपांकुर चौहान )। पुलिस थाना केकड़ी शहर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप में तोड़फोड़, मारपीट एवं अन्य आरोपों में करीब 40 दिन से फरार चल रहे आरोपी मस्तराम वैष्णव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना केकड़ी शहर में प्रकरण संख्या 332/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज था।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह था मामला:

8 अक्टूबर 2026 को अंकुर मीणा निवासी आदर्शनगर सरवाड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पेट्रोल पंप पर आरोपी ने अनधिकृत रूप से प्रवेश कर उसके एवं सेल्समैन के साथ मारपीट की तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। रिपोर्ट में सेल्समैन को जान से मारने का प्रयास, एक लाख रुपये लूटने तथा पेट्रोल पंप पर करीब तीन लाख रुपये का नुकसान करने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश की और मस्तराम वैष्णव पुत्र दिनेश वैष्णव, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामपुरा, थाना केकड़ी शहर को गिरफ्तार किया। अनुसंधान के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में सह-अभियुक्तों की तलाश जारी है।

कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका: थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, साइबर सेल अजमेर के हैडकांस्टेबल रामराज, कांस्टेबल पुखराज 2761 तथा कांस्टेबल धनराज 2649 शामिल रहे। कांस्टेबल पुखराज एवं धनराज का विशेष योगदान रहा।

यह खबर शेयर करें
Facebook X Telegram
यह भी पढ़ें
राजस्थान समाचार प्लस