नसीराबाद बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग कर चुनाव कमेटी को सौंपा कार्यभार

नसीराबाद बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग कर चुनाव कमेटी को सौंपा कार्यभार
नसीराबाद (श्याम सिंह सांखला)नसीराबाद बार एसोसिएशन के आगामी दिसंबर में होने वाले चुनाव को लेकर बार एसोसिएशन नसीराबाद के अधिवक्ताओं की साधारण सभा शनिवार को बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित हुई ।जिसमें सर्वसम्मति से नए सदस्य जोड़ने व मताधिकार देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । वहीं आगामी 11 दिसंबर को होने वाले बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए चुनाव कमेटी गठित की गई।जिसमें सर्वसम्मति से एडवोकेट सौरभ सेठी, हेमंत कुमार प्रजापति, फिरोज खान ,राजेश लखन, रवि चौधरी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया ।वहीं पूर्व कार्यकारिणी द्वारा चुनाव कमेटी को कार्यभार सौंपा गया इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा चुनाव कमेटी के सदस्यों को माला पहनाकर मुंह मीठा करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने हेतु शुभकामनाएं दी।इस अवसर निवर्तमान बार अध्यक्ष आशीष अजमेरा उपाध्यक्ष शिव सिंह रावत सचिन कमलेश गुर्जर संयुक्त सचिव पर्यवेक्षर घुस्सर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।