प्रज्ञा विकास शिक्षण संस्थान में बाल मेले का भव्य आयोजन

बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए, खेल एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक लिया भाग
केकड़ी(दीपांकुर चौहान )। प्रज्ञा विकास शिक्षण संस्थान, केकड़ी में बाल मेले का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। मेले में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों एवं खेलों का आनंद लिया।

संस्था के निदेशक सुनील भाटी ने बताया कि बाल मेले में बच्चों द्वारा कोफ्ते, पास्ता, पोहे, अमरूद, चिप्स सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। बच्चों ने अपने स्टॉलों पर व्यंजन तैयार कर उनकी बिक्री की तथा मेले में आने वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक खरीदारी की।

मेले में विभिन्न रोचक खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इनमें असफिया, खुशी, संगीता, वंशिका, राघव, पंकज, अंशु एवं नरेश सहित बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
आयोजन के दौरान बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। बाल मेले ने बच्चों को सीखने के साथ मनोरंजन का अवसर भी प्रदान किया।