केकड़ी

राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से किया जागरूक

Admin Desk
19 नव 2026, 02:20 अपराह्न
Rajasthan Samachar Plus
खबर का फ़ोटो

केकड़ी(दीपांकुर चौहान )। राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा।

नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राजकीय मॉडल नर्सिंग कॉलेज, केकड़ी के कार्यवाहक प्राचार्य कन्हैयालाल टेलर तथा महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रजनी यादव उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता कन्हैयालाल टेलर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। नशे की लत केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज के लिए भी हानिकारक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।

नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार ढाका ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया भाग

कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंच संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ. आनंद पाराशर ने किया।

संकाय सदस्यों ने भी की सहभागिता

कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रभारी एकता नेहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सह प्रभारी प्रवीण वर्मा, ज्योति मीना, डॉ. शहजाद अली, तनु बसवाल एवं संजीव कुमार सहित अन्य संकाय सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त युवा पीढ़ी के निर्माण के संदेश के साथ हुआ।

यह खबर शेयर करें: