दिलखुश नायक का अंतर विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन रानी अवंती बाई लोधी राज्य विश्वविद्यालय, सागर में आयोजित होगी प्रतियोगिता
केकड़ी, 20 नवंबर (दीपांकुर चौहान)। लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय, केकड़ी के होनहार छात्र दिलखुश नायक का खो-खो में अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता (Inter-University Tournament) के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता रानी अवंती बाई लोधी राज्य विश्वविद्यालय, सागर (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगी।
महाविद्यालय के खेल प्रभारी एसपी नामा ने बताया कि दिलखुश नायक ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन पर महाविद्यालय प्रबंधन, असिस्टेंट डायरेक्टर दुर्गा लाल कुमावत एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने खुशी जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।
महाविद्यालय परिवार ने दिलखुश नायक को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। साथ ही इस उपलब्धि को महाविद्यालय की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।