केकड़ी

केशव विद्यापीठ महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित कविता, स्लोगन, भाषण एवं लघु नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

Admin Desk
20 नव 2026, 04:45 अपराह्न
Rajasthan Samachar Plus
खबर का फ़ोटो

केकड़ी(दीपांकुर चौहान )। केशव विद्यापीठ महाविद्यालय, केकड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की ओर से विकसित भारत नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश माथुर एवं महाविद्यालय प्राचार्य मोनू शर्मा की उपस्थिति में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान कविता पाठ, स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु नाटिका का मंचन कर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक नुकसान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश माथुर एवं महाविद्यालय प्राचार्य मोनू शर्मा, कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए
मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश माथुर एवं महाविद्यालय प्राचार्य मोनू शर्मा, कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए

मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश माथुर ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। प्राचार्य मोनू शर्मा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य मोनू शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश माथुर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन चौधरी ने किया। इस अवसर पर आशीष लक्ष्यकर, प्रहलाद कुमावत, चंद्र प्रकाश शर्मा, धनराज मीणा, सुरेश मीणा, परवीन बानो, श्वेता पंचोली, दिनेश जैन सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें: