शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा खबरें
नसीराबाद

एन.आई. एक्ट के लंबित प्रकरणों तथा एस.बी.आई. व यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के प्री-लिटिगेशन व लंबित प्रकरणों हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन

श
श्याम सिंह सांखला 21 नव 2026, 10:07 अपराह्न
217 व्यू
खबर का फ़ोटो

एन.आई. एक्ट के लंबित प्रकरणों तथा एस.बी.आई. व यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के प्री-लिटिगेशन व लंबित प्रकरणों हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन

नसीराबाद (श्याम सिंह सांखला)माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के निर्देशानुसार  शनिवार को न्यायालय परिसर में एन.आई. एक्ट के लंबित प्रकरणों तथा एस.बी.आई. व यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के प्री-लिटिगेशन व लंबित प्रकरणों हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमे पक्षकारों के मध्य आपसी समझाइश से एन.आई. एक्ट के लंबित प्रकरणों एवं बैंकों के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों सहित कुल 05 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तालुका सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति नसीराबाद ने बताया कि लोक अदालत के आयोजन के लिए तालुका नसीराबाद में एक लोक अदालत बेंच का गठन किया गया। नसीराबाद क्षेत्र के न्यायालयों के एन.आई. एक्ट प्रकरणों एवं एस.बी.आई. व यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के प्री लिटिगेशन प्रकरणों के लिए एक बेंच न्यायिक अधिकारी श्रीमान महावीर सैनी (न्यायिक मजिस्ट्रेट, नसीराबाद) की अध्यक्षता में गठित की गई जिसमें पैनल अधिवक्ता श्री सौरभ सैठी को सदस्य बनाया गया। श्रीमान महावीर सैनी (न्यायिक मजिस्ट्रेट, नसीराबाद) की अध्यक्षता में गठित बेंच ने बैंक एवं वित्तिय संस्थानों के प्री-लिटिगेशन के 01 प्रकरण एवं न्यायालयों के एन.आई. एक्ट के लंबित 04 प्रकरण निस्तारित किये गये। इस अवसर पर आशीष कुमार अजमेरा, अध्यक्ष बार संघ, नसीराबाद, नरेन्द्र सिंह, कमलेश गुर्जर, जितेन्द्र गुर्जर, वसीम, धर्मेन्द्र जैन, हेमन्त कुमार प्रजापत इत्यादि अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारी ताराचंद खाती (तालुका सचिव), हितेश शर्मा, मोनेश्वर चौहान, विजेन्द्र कुमार, मोहम्मद शोएब, विजेन्द्र पाल सिंह, रोहित, त्रिभुवन नारायण, महेश, सुरेश इत्यादि उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
Facebook X Telegram
यह भी पढ़ें
राजस्थान समाचार प्लस