नसीराबाद

देवउठनी ग्यारस पर फुलागंज खाटू नरेश श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया*

श्याम सिंह सांखला
20 नव 2026, 10:31 अपराह्न
Rajasthan Samachar Plus

*देवउठनी ग्यारस पर फुलागंज खाटू नरेश श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया*

नसीराबाद देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर नसीराबाद के फुलागंज स्थित फुलागंज खाटू नरेश श्याम बाबा मंदिर में बाबा का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में धार्मिक उत्सव का माहौल रहा तथा बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही मंदिर के पुजारी निखिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर खाटू नरेश श्याम बाबा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर में बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बाबा के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ बाबा के जन्मोत्सव में भाग लिया और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए जय श्री श्याम के जयकारे लगाए।

यह खबर शेयर करें: