
केकड़ी। भाजपा शहर मंडल केकड़ी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 8 अप्रैल 2026 को नगर पालिका सभागार भवन में आयोजित की गई। बैठक की जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश मेहरचंदानी ने दी।
उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य 10 अप्रैल 2026 को राजस्थान सरकार के स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के केकड़ी आगमन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाना रहा। मंत्री के दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

बैठक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में नगर पालिका परिषद में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक में सत्यनारायण चौधरी, रामदेव माली, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक गोपाल धोबी, रामकिशन गुर्जर, मनोज कुमावत सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
इसके अलावा बैठक में कैलाश चौधरी, केदार शर्मा, अर्जुन सिंह शक्तावत, ज्ञानेश्वर व्यास, कन्हैयालाल जेतवाल, उमराव सिंह सोलंकी, रोहित जांगिड़, रामबाबू सागरिया, भेरूलाल साहू, कमल सांखला, सुरेश साहू, सुरेश चौधरी, प्रीतम जैन, गजानंद साहू, हेमराज आचार्य, विनोद विजय, अटल शर्मा, मोहित सिखवाल, चंद्रकांत गोयल, सांवरलाल चौधरी, चंद्रप्रकाश शर्मा, कृष्ण गोपाल टेलर, रामपाल चौहान, सौरभ कुमावत, धर्मीचंद सैनी, मधुसूदन वैष्णव, महेश नायक, अनिता राठी, दमयंती जोशी, कोमल राठी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
