पटेल स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित, विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां; , विद्यार्थियों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
दीपांकुर चौहान केकड़ी ।
केकड़ी। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को केकड़ी में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। उपखंड प्रशासन की ओर से मुख्य समारोह पटेल खेल मैदान में आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम शामिल हुए। सुबह 9.15 बजे उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलई ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान, परेड निरीक्षण एवं मार्च पास्ट हुआ और विभिन्न टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।

विद्यार्थियों ने सामूहिक शारीरिक व्यायाम की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने उद्बोधन दिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के विकास और नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विधायक गौतम ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां
मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न गौतम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केकड़ी के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बड़े तालाब के करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य जारी हैं और आने वाले समय में केकड़ी में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

74 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
उपखंड प्रशासन केकड़ी की ओर से उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलई के निर्देशन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, मेधावी विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों सहित कुल 74 प्रतिभाओं को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया।

राजस्व विभाग में प्रशासनिक कार्यों के सफल एवं त्वरित संपादन के लिए नायब तहसीलदार केन्द्र प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ सहायक पंकज कुमार मेवाड़ा, ऑफिस कानूनगो शान्ति लाल गर्ग, पटवारी बब्लू महावर, कनिष्ठ सहायक प्रहलाद चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय की सहायक कर्मचारी रेखा देवी टेलर एवं ग्रीसी देवी को सम्मानित किया गया।

न्याय एवं सुरक्षा क्षेत्र में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय संख्या-1 के होमगार्ड देवराज गुर्जर एवं दिलखुश तेली, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक शोभाग कुमावत, केकड़ी सदर थाने के कांस्टेबल रामेश्वर लाल चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कांस्टेबल तेजराम, शहर थाने के कांस्टेबल दिनेश कुमार तथा उप अधीक्षक पुलिस वृत्त कार्यालय के कांस्टेबल लालाराम को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा क्षेत्र की प्रतिभाएं सम्मानित
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सराहनीय योगदान के लिए डॉ. लालकृष्ण कुमावत, डॉ. अनूप कुमार धानुक, डॉ. भूपेन्द्र सैनी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर गीता मीणा, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपिका कंवर शेखावत, नर्सिंग ऑफिसर मुकेश कुमार मीणा, एएनएम चित्रा परिहार एवं नर्सिंग ट्यूटर अंकित उपाध्याय को सम्मानित किया गया।

आयुर्वेद एवं होम्योपैथी क्षेत्र में डॉ. चम्पा लाल, डॉ. अमित कुमार रावत, कमलेश कुमार आचार्य एवं प्रोफेसर डॉ. पुनीत कुमार शाह को सम्मान मिला।
शिक्षा क्षेत्र में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों के लिए गायत्री धाकड़, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, शंकर लाल रेगर, रोशन लाल मीणा, ललित सिंह राठौड़, विजयलक्ष्मी मीणा, उर्मिला शर्मा, सुशीला छीपा, सुधा जोशी, शिशुपाल जाट, पृथ्वीराज सिंह राठौड़, अनिता जैन एवं विद्यालय सहायक जगदीश प्रसाद शर्मा को सम्मानित किया गया।

कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में प्रथम हेमलता धाकड़ एवं द्वितीय अंजलि नरूका, कृषि विज्ञान वर्ग में प्रथम मधुबाला धाकड़ एवं द्वितीय नीरज सेन, वाणिज्य वर्ग में प्रथम पार्थ माहेश्वरी एवं द्वितीय आदर्श जैन, कला वर्ग में प्रथम नंदनी पांचाल एवं द्वितीय आयुषी बांभी को सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में ब्लॉक स्तर पर प्रथम तनीषा जांगिड़ एवं द्वितीय परिधि लोधा को भी मंच से सम्मान मिला।
अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे मौजूद
समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील, पुलिस उप अधीक्षक मनोज, तहसीलदार सत्यनारायण लोहार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी केन्द्र प्रसाद शर्मा, शहर थाना अधिकारी जगदीश चौधरी सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश जैन, भाजपा नेता राजेंद्र चौधरी, केदार शर्मा, सुरेश साहू, कमल सांखला सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का संचालन अरविंद अग्रवाल ने किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान पटेल खेल मैदान देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।
