डांगावास हत्याकांड मामले में न्याय की मांग, 21 अगस्त को विधानसभा घेराव,डीएल वर्मा के नेतृत्व में होगा कूच

अजमेर। डांगावास हत्याकांड मामले में न्याय की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी की ओर से 21 अगस्त को जयपुर में राजस्थान विधानसभा घेराव किया जाएगा। आंदोलन में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

आजाद समाज पार्टी अजमेर जिलाध्यक्ष एडवोकेट डीएल वर्मा के नेतृत्व में अजमेर जिले से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जयपुर पहुंचकर आंदोलन में भाग लेंगे। डांगावास पीड़ितों को न्याय दिलाने और उनकी आवाज सरकार तक मजबूती से पहुंचाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

डीएल वर्मा ने बताया कि केकड़ी, नसीराबाद, किशनगढ़, पुष्कर, अजमेर उत्तर और अजमेर दक्षिण सहित अजमेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 21 अगस्त को जयपुर कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा घेराव में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!