निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन 21 अगस्त को

दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस

केकड़ी। लायंस क्लब केकड़ी एवं एपेक्स हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा।

अध्यक्ष लायन दिनेश स्वरूप मेवाडा के अनुसार शिविर का आयोजन होटल लक्ष्मी पैलेस, बस स्टैंड के पास, कोटा रोड, केकड़ी में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।

प्रोजेक्ट चेयरमेन लायन डॉ. राजेंद्र लखारा व लायन हितेश मेवाडा ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. निशांत सिंह, किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भानु कौशिक, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिव कुमार सैनी, पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद रेहान, ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. संदीप गर्ग, फिजियोथेरेपिस्ट लायन डॉ. विष्णु शर्मा तथा न्यू लाइफ वेलनेस सेंटर की लायन वेलनेस कोच रोमीता पारीक अपनी सेवाएं देंगे।

क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ डायबिटीज, थायरॉइड, अर्थराइटिस, माइग्रेन, दिमागी कमजोरी, पेट एवं लिवर संबंधी रोग, पीलिया, किडनी स्टोन, पेशाब में जलन, घुटने एवं कमर दर्द, हड्डियों व जोड़ों की समस्याओं, महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं तथा बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श उपलब्ध रहेगा।

क्लब सचिव लायन विकास माहेश्वरी व कोसाध्यक्ष लायन आशाराम जांगिड़ ने शहरवासियों व ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी इसकी जानकारी दें।

लायन दिनेश गर्ग
क्लब प्रशासक
लायंस क्लब केकड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!