
जूनिया । स्थानीय ग्राम जुनियां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनियां का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। बोर्ड परीक्षा प्रभारी जितेन्द्र सिंह शक्तावत तथा व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय से कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं कृषि संकाय के कुल 77 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
उन्होंने बताया कि कला संकाय में 21 विद्यार्थी, विज्ञान संकाय में 30 विद्यार्थी, वाणिज्य संकाय में 1 छात्रा तथा कृषि संकाय में 25 विद्यार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए थे।
कला संकाय में
प्रथम स्थान – अक्षत गौड़ (86.40%)
द्वितीय स्थान – रघुनन्दन महावर (80.20%)
तृतीय स्थान – कुशाल तंवर (78.60%)
विज्ञान (बायोलॉजी) संकाय में
प्रथम स्थान – अभिषेक धाकड़ (94.60%)
द्वितीय स्थान – राधेश्याम वर्मा (94.20%)
तृतीय स्थान – देवराज गुर्जर (92.20%)
वाणिज्य संकाय में
प्रथम स्थान – मेनका धाकड़ (80.20%)
कृषि संकाय में
प्रथम स्थान – बलराम सैनी (90.60%)
द्वितीय स्थान – दानेश्वरी 90.20%
तृतीय स्थान – आनन्द धाकड़ (88.20%)
सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल किशोर अग्रवाल ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए विद्यालय के समस्त विषयाध्यापकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य प्रहलाद मीणा, सत्यनारायण वैष्णव, त्रिलोक चंद, बसन्त खाती, व्याख्याता दीपिका इनाणी, साव्या सिल्ला, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार चौहान, वरिष्ठ अध्यापक रामगोपाल धाकड़, सीताराम मीणा, आशा पारीक, गरिमा पारीक तथा पंचायत शिक्षक जितेन्द्र सिंह भाटी ने भी उत्तीर्ण विद्यार्थियों का अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहने पर विधायक प्रतिनिधि इन्द्रनारायण गुर्जर (पूर्व सरपंच), कमलेश कुमार माली, घनश्याम गौड़, रोहित कुमार कौशिक, फकीर चंद माली, विद्या देवी हिनोनियां, ग्राम पंचायत जुनियां सरपंच कृष्ण गोपाल सैन, पूर्व सरपंच दुर्गालाल मेघवंशी, नवलकिशोर शर्मा, एसडीएमसी शिक्षाविद् सदस्य सुरेश चंद शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा तथा पेंशनर समाज अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा सहित ग्रामवासियों ने विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों को बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
