एम एल डी केकड़ी में इंदूबाला शर्मा रही अव्वल

केकड़ी।श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी केकड़ी में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा 12वीं कला, विज्ञान एवं कृषि विज्ञान का परिणाम घोषित कर दिया गया। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विज्ञान वर्ग में इंदूबाला शर्मा ने 88.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। राज्यवर्धन सिंह ने 87.80%, उर्मिला चौधरी ने 87.00%, राजवीर सिंह ने 86.20% और हर्षित जांगिड़ ने 81.00% अंक प्राप्त किए। कृषि विज्ञान वर्ग में अंजू कुमारी जाट ने 80.80%, अमन चौधरी ने 78.40%, आसाराम जाट ने 78.00%, युवराज चौधरी ने 76.40% और रीना बैरवा ने 75.80% अंक हासिल किए। कला वर्ग में लता शर्मा ने 85.60%, आरती शर्मा ने 83.40%, चिराग राजपुरोहित ने 83.40%, देविका कानावत ने 79.40% और ईशुराज सिंह खंगारोत ने 79.40% अंक प्राप्त किए।परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा। संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे, निदेशक डॉ. अविनाश दुबे एवं अनिरुद्ध दुबे प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक, विनीता जोशी, संगीता कुमावत ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!