युवा आधारित कार्यक्रम का आयोजन

दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस

केकड़ी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केकड़ी खंड (अजयमेरू जिला)के तत्वावधान में आज केशव महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच युवा आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सत्यनारायण जी वैष्णव रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संघ परिचय, युवाओं की देश के प्रति भूमिका तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति युवाओं के दायित्वों के विषय में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में उनके साथ संजय कुमार सैनी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारत माता की आरती एवं राष्ट्रगीत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी एवं देश के प्रति कृतज्ञता की भावना जागृत करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं देश-समाज के प्रति सकारात्मक सोच की भावना जागृत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!