केकड़ी(दीपांकुर चौहान )। जीनगर चौहान समाज की आराध्य दादी सती माता श्री कुसुंबा देवी शक्तिपीठ, पीपलाद में आगामी दिनों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है।

समाज के पदाधिकारियों में भवरलाल चौहान (केकड़ी) अध्यक्ष, आत्माराम चौहान (रेन) उपाध्यक्ष, सुरेश चौहान (केकड़ी) सचिव, विनोद चौहान (परबतसर) सहसचिव तथा मैक सिंह चौहान (लुधियाना) कोषाध्यक्ष हैं। वहीं संरक्षक मंडल में टीकमदास चौहान (जोधपुर), पृथ्वीराज चौहान (भोपाल), केसरदेव चौहान (लुधियाना) और लख्मीचंद चौहान (अजमेर) के सलाहकार थानमल जी चौहान( नीमच)शामिल हैं।
समाज के सचिव सुरेश चौहान ने बताया कि मंदिर में भजन संध्या का आयोजन 1 अप्रैल क़ो किया जाएगा। इसके बाद 2 अप्रैल को सुबह 8 बजे ध्वज के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा तेजाजी स्थान पीपलाद से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए सती माता कुसुंबा देवी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी।
इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में हवन-पूजा का आयोजन किया जाएगा
अध्यक्ष भवरलाल चौहान ने बताया कि राजस्थान में चौहान समाज की कुलदेवी सती माता श्रीमती कुसुंबा देवी मानी जाती हैं, जो अपने पति श्री हरिदास जी चौहान के साथ सती हुई थीं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1997 में केकड़ी निवासी श्रीमती तुलसी बाई चौहान को स्वप्न आया कि वे अपने परिवार के साथ साइकिल से सती माता के दर्शन के लिए जा रही हैं। स्वप्न में वे कच्चे रास्ते से तालाब की पाल तक पहुंचीं और सती माता की खोज करने लगीं। नींद खुलने पर उन्होंने यह बात अपने पति श्री मनफूल जी चौहान और जेठानी मीना देवी चौहान को बताई। इसके बाद सभी लोग पीपलाद गांव पहुंचे, जहां जगदीश महाराज से जानकारी मिलने पर थोर और बबूल की झाड़ियों के नीचे से सती माता की प्रतिमा प्राप्त हुई।
इसके बाद प्रतिमा को स्नान कराकर वहां चबूतरे का निर्माण कर सती माता को विधिवत विराजमान कराया गया, जहां आज मंदिर स्थापित है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने आते हैं।
