करीब 40 पेंशनरों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद
दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस
केकड़ी। भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा केकड़ी की ओर से संस्कार प्रकल्प के तहत वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पेंशनर समाज जिला शाखा केकड़ी के करीब 40 सदस्यों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

समारोह में पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष कैलाशचंद जैन सहित वरिष्ठजन बजरंग लाल शर्मा, रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, कृष्ण गोपाल शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, कुलदीप पारीक, लक्ष्मण कुमार मलावत, महेश नारायण शर्मा, भंवरलाल कुमावत एवं दिलीप सिंह राठौड़ सहित अन्य सदस्यों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य महावीर प्रसाद पारीक ने परिषद द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने परिषद के सेवा एवं संस्कार प्रकल्पों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक सरोकारों में परिषद की भूमिका के बारे में बताया।
सम्मान समारोह में भारत विकास परिषद के सचिव जगदीश चंद्र पारीक, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश जैन, मंत्री भगवान महेश्वरी, रवि मनिया, अनुज शर्मा, हिमांशु फतेहपुरिया, योगेंद्र पारीक, श्याम पारीक, चंद्र प्रकाश पारीक, अशोक कुमार लाहौर, दीपक जैन एवं महावीर वैष्णव सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
