सरवाड़ पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई; 4 टन अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपी गिरफ्तार

दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस

सरवाड़ । राज्य में अवैध खनन एवं अवैध बजरी/खनिज परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अजमेर पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाला (IPS) के निर्देशों पर सरवाड़ थाना पुलिस और खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लगभग 4 टन अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

रात की गश्त के दौरान पकड़ा गया वाहन

घटनाक्रम के अनुसार, 29 जुलाई की रात्रि में सरवाड़ पुलिस थाना से सहायक उप निरीक्षक श्री रामनिवास मय जाप्ता रात्रिकालीन गश्त पर थे। इस दौरान कस्बा सरवाड़, सूरजपुरा, अजगरा एवं खिरिया क्षेत्र में गश्त करते समय झा.क. होटल, खिरिया के पास एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसमें बजरी भरी हुई थी, खिरिया से गोयला की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया।

संदेह होने पर पुलिस टीम ने वाहन को रुकवाकर जांच की। वाहन चालक से बजरी के परिवहन से संबंधित रवन्ना, रॉयल्टी, लाइसेंस, परमिट या अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन चालक कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

खनिज विभाग की जांच और कानूनी कार्रवाई

अवैध बजरी पाए जाने पर पुलिस ने मैसी फर्ग्युसन ट्रैक्टर (चैसिस नंबर: MEA629A1HM2383652) मय ट्रॉली व चालक को थाना परिसर में खड़ा करवाकर खनिज विभाग को सूचित किया।

इसके बाद 30 जुलाई 2026 को खनिज विभाग के अधिकारी श्री श्रवण सिंह शेखावत (खनिज कार्यदेशक प्रथम, कार्यालय सहायक खनिज अभियंता, सावर) ने वाहन का निरीक्षण किया। ट्रॉली में लगभग 04 टन खनिज बजरी भरी पाई गई।

चालक द्वारा बजरी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर खनिज विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना सरवाड़ में प्रकरण संख्या 215/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!