समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई

दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस

केकड़ी। भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आज रैगरान मंदिर, भेरू गेट, केकड़ी में संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650 वी जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संत श्री रविदास जी के चित्र के समक्ष 201 दीपक प्रज्वलित कर उनके आदर्शों का स्मरण करते हुए समाज में समानता, भाईचारे एवं जनसेवा का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं भाजपा जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने संत श्री रविदास जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास जी ने मानवता, समानता, सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज कल्याण एवं जनकल्याण की भावना से कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने भी संत श्री रविदास जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं। उन्होंने सभी से संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक कमल सांखला ने समरसता संकल्प अभियान में पधारे भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। रैगरान मंदिर के पुजारी एवं रैगर समाज के सभी समाजबंधुओं का भी सहयोग एवं सहभागिता के लिए विशेष साधुवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता, राष्ट्र सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।
राजेंद्र चौधरी कैलाश चौधरी केदार शर्मा कैलाश चौधरी धनराज चौधरी अर्जुन सिंह सक्तावत मोहनलाल जी रेगर संजय बेनीवाल कार्यक्रम के
सह संयोजक महेंद्र रेगर महेंद्र जीनगर पार्षद सुरेश जी साहू विनोद गोठवाल योगेश साहवानी रोहित जी जांगिड़ राजेश मेहरचंदानी सुरेश जी सेन चंद्रकांत मैथरालाल, नंदराम जी बाबूलाल रामदेव बाबूलाल कसौटीया ओमप्रकाश पुजारी बुध्दि प्रकाश
मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!