दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस
जुनियां। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनियां में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अध्ययनरत छात्र परिषद की ओर से गुरु वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कमल किशोर अग्रवाल, उपप्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह शक्तावत एवं प्रहलाद मीणा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं गुरु वंदना के साथ किया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का छात्र-छात्राओं तथा पूर्व छात्र परिषद द्वारा अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में एसडीएमसी एवं एसएमसी से जुड़े जनप्रतिनिधियों और अतिथियों की भी विशेष उपस्थिति रही।
विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुमार माली ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹500-₹500 का पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं विद्यालय की नवगठित बालिका हॉकी टीम को भामाशाहों के सहयोग से विधायक प्रतिनिधि घनश्याम गौड़ एवं कमलेश कुमार सैनी द्वारा ₹16 हजार की हॉकी सामग्री भेंट की गई।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के पूर्व उपाध्यक्ष एवं व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, संकुल प्रभारी उपप्राचार्य बसंत कुमार खाती, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार चौहान, वरिष्ठ अध्यापक रामगोपाल धाकड़, सीताराम मीणा, प्रीति झंवर, आशा पारीक, आशा जैन, प्रयोगशाला सहायक आशुतोष कुमार धाकड़, मुकेश कुमार वर्मा, पंचायत शिक्षक जितेंद्र सिंह भाटी, डिम्पल शर्मा सहित अनेक शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
शाला संबलन कार्यक्रम के तहत विद्यालय पहुंचे अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी बहादुर सिंह शक्तावत एवं आरपी रामनिवास कुमावत का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कमल किशोर अग्रवाल ने भामाशाहों, अतिथियों एवं सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी।
