दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस
केकड़ी । लायंस क्लब, केकड़ी द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल गुलाबबाड़ी अजमेर में अध्ययनरत जरूरतमंद छात्राओं को 200 ‘सूरज अभ्यास’ पुस्तिकाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। यह अभ्यास पुस्तिका गर्ग पेपर इंडस्ट्रीज द्वारा दी गई ।
विधायक अनिता भदेल, गुरुद्वारा के उत्तमराम महाराज और प्रिंसिपल गरिमा भारद्वाज ने इनका वितरण किया। प्रिंसिपल भारद्वाज ने लायन दिनेश गर्ग के प्रति आभार जताया। लॉयन अतुल पाटनी और भामाशाह राकेश पालीवाल भी इस दौराम मौजूद थे।
क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना क्लब की प्राथमिकता है।
क्लब अध्यक्ष लायन दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। पुस्तिकाएँ प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी तथा विद्यालय परिवार ने इस जनहितकारी पहल के लिए लायंस क्लब, केकड़ी का आभार व्यक्त किया। सचिव लायन सीए विकास माहेश्वरी व कोषाध्यक्ष लायन आशा राम जांगिड़ द्वारा भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं मानव सेवा से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया ।
