दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस
केकड़ी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिन को लेकर इस बार एक विशेष और प्रेरणादायक पहल देखने को मिल रही है। 22 जुलाई को अपने जन्मदिवस के अवसर पर विधायक गौतम ने सादगी, सामाजिक सरोकार और जीवदया की मिसाल पेश करते हुए कार्यकर्ताओं और समर्थकों से फिजूलखर्ची से दूर रहने का विनम्र आग्रह किया है।

विधायक शत्रुघ्न गौतम ने स्नेहीजनों के नाम जारी आमंत्रण संदेश में कहा कि जनता के स्नेह और आशीर्वाद से ही उन्हें सदैव क्षेत्र के विकास और जनसेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अपील की है कि उनके जन्मदिन पर साफा, माला, पुष्पगुच्छ और केक आदि पर होने वाले अनावश्यक व्यय के स्थान पर यदि समर्थक अपनी इच्छानुसार गौशालाओं में सहयोग करें तथा निर्धन, असहाय व जरूरतमंद बच्चों और व्यक्तियों की सहायता करें, तो वही उनके लिए सबसे अनमोल उपहार होगा।
कार्यक्रम एवं स्थान का विवरण:
कार्यक्रम: स्नेह मिलन एवं आशीर्वाद समारोह
दिनांक: 22 जुलाई
समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
स्थान: निजी निवास, जयपुर रोड, केकड़ी
विधायक गौतम ने संदेश में स्पष्ट किया कि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान और गौमाता की सेवा ही उनके जन्मदिन का सच्चा उत्सव है। विधायक की इस सादगीपूर्ण और जनसेवा को समर्पित सोच की पूरे केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।
