लायंस क्लब केकड़ी का भव्य पदस्थापना समारोह: 30 नए सदस्यों ने ली शपथ, 7 मोतियाबिंद शिविरों की घोषणा

दीपांकुर चौहान। राजस्थान समाचार प्लस केकड़ी

केकड़ी। लायंस क्लब केकड़ी का वार्षिक पदस्थापना समारोह होटल लक्ष्मी पैलेस के सभागार में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद लायन अनिल बंसल ने ध्वज वंदना की। लायन दिनेश गर्ग ने सभी आगंतुकों का स्वागत उद्बोधन दिया।

नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, 30 नए सदस्य शामिल

समारोह के पदस्थापना अधिकारी पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व प्रांतपाल लायन अविनाश शर्मा ने लायन दिनेश स्वरूप मेवाड़ा के नेतृत्व में नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने क्लब को सेवा, समर्पण और मानव कल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से करने की प्रेरणा दी। समारोह में 30 नए सदस्यों को लायंस क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई गई, जिन्होंने मानव सेवा के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।

शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर रहेगा विशेष फोकस: मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल लायन सुरेश गोयल ने अपने संबोधन में नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि लायंस क्लब केकड़ी की नवगठित टीम शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नेत्र चिकित्सा तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करे। उन्होंने विश्वास जताया कि क्लब समाज के हर वर्ग तक सेवा का संदेश पहुँचाते हुए जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

मानव सेवा की अनूठी मिसाल: 7 निशुल्क नेत्र शिविरों की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 7 भामाशाहों ने जनहित में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित कराने की घोषणा की। इस प्रेरणादायी घोषणा का उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। क्लब के सचिव लायन विकास माहेश्वरी ने सभी भामाशाहों का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि ये शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।

भामाशाहों, पत्रकारों और नियमित सदस्यों का सम्मान

1. भामाशाहों का सम्मान: घोषणा करने वाले सभी 7 भामाशाहों का माल्यार्पण कर विशेष सम्मान किया गया।

2. पत्रकार बहुमान: कार्यक्रम में उपस्थित मीडियाकर्मियों (पत्रकारों) का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया गया।

3. कुबेर पुरस्कार: समय से पूर्व सालाना फीस जमा कराने वाले जागरूक क्लब सदस्यों को कुबेर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन्होंने ली नए सदस्य के रूप में शपथ

मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन सतीश मालू के अनुसार शपथ लेने वाले नए सदस्यों में शामिल हैं: लायन डॉ. आशीष कुमार बाकलीवाल, लायन आनंद स्वरूप कलवार, लायन हितेश कुमार मेवाड़ा, लायन डॉ. विष्णु प्रसाद शर्मा, लायन सागर शर्मा, लायन ललित कुमार कलवार, लायन डॉ. राजेंद्र कुमार लखारा, लायन नरेंद्र कुमार मेवाड़ा, लायन सीए हिमांशु सिंघल, लायन निलेश कलवार, लायन नाथूलाल न्याति, लायन आशीष टॉक, लायन गोविंद कुमार जैन, लायन नरेश हरवानी, लायन नितिन टाक, लायन राकेश कुमार दाधीच, लायन मयंक कुमार कलवार, लायन जितेंद्र कुमार मेवाड़ा, लायन धर्मेंद्र कुमार चौधरी, लायन विकास पांड्या, लायन चंद्र प्रकाश पारीक, लायन तेजराज मेवाड़ा, लायन पवन कुमार भाटी, लायन राजकुमार जैसवानी, लायन शिव राज जाट, लायन चिन्मय पारीक, लायन डॉ. संजय जगरवाल, लायन सिद्धार्थ चौधरी एवं लायन विनोद गोठरवाल।

सेवा कार्यों की रूपरेखा और आभार प्रदर्शन

लायन अरविंद नाहटा ने क्लब द्वारा वर्ष भर किए जाने वाले सेवा कार्यों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के समापन पर सचिव लायन विकास माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के बाद अध्यक्ष द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

समारोह में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर रीजन चेयरमैन आबू रोड लायन भगवान अग्रवाल, लायन पदम रांटा, लायन विनय कटारिया, लायन कैलाश गर्ग, लायन विनय नाहटा, लायन रंजन चौधरी, लायन राजेंद्र सोनी, लायन भाग चंद मूंदड़ा, लायन आशाराम जांगिड़, लायन मुरारी गर्ग, लायन विनय पांड्या, लायन एस. एन. न्याति, लायन डॉ. बृजेश गुप्ता, लायन डॉ. सीमा चौधरी, लायन राकेश जैन, लायन डॉ. मनोज आहूजा, लायन लोकेश शर्मा, लायन सतीश रांटा, लायन चेतन भगतानी, लायन राकेश जोशी, लायन सीमा व्यास, लायन रिया चौधरी, लायन भूपेंद्र सिंह सोलंकी सहित कई लायन सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!