श्री क्षत्रिय सभा संस्थान की बैठक में संगठन विस्तार, छात्रवृत्ति योजना व छात्रावास प्रवेश अवधि बढ़ाने पर निर्णय


केकड़ी, 18 जुलाई 2026
श्री क्षत्रिय सभा संस्थान केकड़ी की संगठन विस्तार, आर्थिक स्थिति और छात्रवृत्तियों पर आवश्यक बैठक आयोजित
श्री क्षत्रिय सभा संस्थान केकड़ी की एक आवश्यक बैठक आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को राजपूत बोर्डिंग हाउस, अजमेर रोड केकड़ी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सावर ने की।
बैठक में संस्था के संगठनात्मक विस्तार एवं आर्थिक स्थिति पर गहन मंथन किया गया। कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह नयावास ने गत आयोजित प्रताप जयंती कार्यक्रम की आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
छात्रावास में एडमिशन के लिए पूर्व में निर्धारित समय-सीमा को बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दिया गया है, ताकि कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जा सके।
बैठक में समाज के मेधावी बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहित करने हेतु आगामी समय में विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियां प्रदान किए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे कार्यकारिणी ने सहमति प्रदान की।
बैठक के अंत में बहादुर सिंह पिपलाज को एसीबीईओ में पदस्थापन करने पर सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महिला उपाध्यक्ष श्रीमती आशा कंवर, अंबिकाचरण सिंह कालेड़ा, गोपाल सिंह कादेड़ा, शंकर सिंह गौड़, मोड़ सिंह राणावत, नाहर सिंह सावर, बृजराज सिंह कोहड़ा, शिवराज सिंह अलाम्बु, शक्ति सिंह हरपुरा, दशरथ सिंह भराई, चंद्रवीर सिंह चौसला, घीसू सिंह भाटी, धनराज सिंह प्रान्हेड़ा, भरत सिंह सापूंदा, शिवराज सिंह प्रान्हेड़ा, हितेन्द्र सिंह जैतपुरा, रविन्द्र सिंह पिपलाज सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!