यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी द्वारा आलोक किड्स प्ले स्कूल में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित


केकड़ी । यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी केकड़ी के द्वारा दिनांक 18 जुलाई 2026 को आलोक किड्स प्ले स्कूल केकड़ी में अध्यनरत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों हेतु निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल चाहर ने बताया कि शिविर में 158 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क होम्योपैथिक दवाई वितरण की गई।


शिविर में शामिल चिकित्स्कीय टीम में विभागाध्यक्ष ऑर्गन ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. अभिषेक भारद्वाज , विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग डॉ. रितु शर्मा ,सहायक आचार्य हुमन एनाटॉमी विभाग डॉ. साक्षी मेवाड़ा एवं कम्पाउण्डर किशोर कुमार कश्यप ,सहायक कर्मचारी धन्नालाल मीणा ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी। चिकित्सकीय टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान कितथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया।

साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा रोगों की रोकथाम के संबंध में उपयोगी जानकारी भी दी। शिविर के समापन अवसर पर आलोक किड्स प्ले स्कूल, केकड़ी के प्राचार्य डॉ. घनश्याम शर्मा ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी की चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण, सेवा-भाव एवं जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने हेतु विद्यालय प्रशासन का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने चिकित्सकीय टीम के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के उद्देश्य से ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों का नियमित आयोजन करने के लिए सभी को प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!