केकड़ी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस


केकड़ी । भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं प्रथम अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल केकड़ी द्वारा सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
विधायक शत्रुघ्न गौतम ने रखा मुखर्जी के विचारों पर प्रकाश
कार्यक्रम में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने डॉ. मुखर्जी के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए हमें उनके आदर्शों और विचारों का अनुसरण करने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।


जनसंघ की स्थापना का उल्लेख
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि डॉ. मुखर्जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया था। बाद में नीतिगत मतभेदों के चलते उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय हित को केंद्र में रखते हुए भारतीय जनसंघ की स्थापना की।


कश्मीर मुद्दे पर मुखर्जी के बलिदान को किया याद
कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि वे कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग मानते थे। उन्होंने उस समय लागू परमिट व्यवस्था का विरोध किया और बिना परमिट कश्मीर में प्रवेश किया। इसी आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया, जहां बाद में उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।


मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष रितेश जैन एवं जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने आगामी 11 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कृषि उपज मंडी पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।


बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अर्जुन सिंह शक्तावत, कैलाश चौधरी, धनराज चौधरी, राजेश मेहरचंदानी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, ज्ञान प्रकाश राठी, अमराव सिंह सोलंकी, रोहित जांगिड़, धनराज नायक, संजय बेनीवाल, महेश बॉयत, धनराज माली, महेंद्र रेगर, चंद्र प्रकाश शर्मा, कमल शर्मा, अटल शर्मा, नोरत मुंदड़ा, अमित जैतवाल, सुरेश सेन, पुरुषोत्तम शर्मा, सांवरिया प्रजापति, राकेश सैनी, प्रीतम जैन, विनोद गोठवाल, बंटी माली, चंद्र प्रकाश चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!