मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने सामाजिक संगठनों के साथ की बैठक

11 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देंगे करीब 1500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, कार्यक्रम को भव्य बनाने पर हुई चर्चा

दीपांकुर चौहान | राजस्थान समाचार प्लस

केकड़ी। आगामी 11 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित केकड़ी दौरे को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, जनसहभागिता और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न संगठनों से सुझाव आमंत्रित किए गए।

विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केकड़ी क्षेत्र को लगभग 1500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान 1258 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नसीराबाद–देवली फोरलेन मार्ग, शहर के चारों ओर प्रस्तावित फोरलेन रिंग रोड तथा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़क निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री के करकमलों से किया जाएगा।

बैठक में भारत विकास परिषद, बढ़ते कदम गौशाला, कृषि उपज मंडी विकास समिति, रामद्वारा सेवा समिति, पतंजलि योग समिति, वैष्णव समाज, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, टैगोर कॉलेज समिति, लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय समिति, टैक्सी यूनियन, शिक्षक संघ (राष्ट्रीय), विजय कोचिंग सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, जिला प्रवक्ता सत्यानारायण चौधरी, ज्ञान प्रकाश राठी, जे.पी. सोनी, दिनेश वैष्णव, रामगोपाल सैनी, राजेंद्र चौधरी, शिवप्रसाद तोषनीवाल, बहादुर सिंह शक्तावत, वेद प्रकाश शर्मा, राकेश जोशी, पूरणमल वर्मा, नवरत्न मुंदड़ा, राजेश सुजेडिया, गोपाल लाल टेलर, प्रशांत भारद्वाज, नंदकिशोर जांगिड़, प्रीतम कुमार जैन, संजय वैष्णव, दिनेश कुमार चौहान, भंवर सिंह राठौड़, सत्यनारायण सोनी, रामबाबू सोनकर, देवराज सिंह राठौड़, विनोद गोठवाल, गोविंद जैन, सोहनलाल सिसोदिया, गिरिराज साहू, रमेश नोहर, डॉ. लक्ष्मण सिंह बड़वा, नवल किशोर जांगिड़, महावीर प्रसाद मेघवंशी, कैलाश चौधरी, भागचंद लखारा, भेरूलाल साहू सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!