हेमराज गुर्जर पर फर्जी दत्तक पुत्र बनकर करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, अरिन्जय सेठी व राजेन्द्र तेली भी नामजद

केकड़ी(दीपांकुर चौहान )केकड़ी में एक बुजुर्ग की करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि भूमाफियाओं द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 65.50 लाख रुपये के इकरारनामे के आधार पर जमीन बेचने की साजिश रची गई। मामले को गंभीर मानते हुए न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोप है कि हेमराज गुर्जर, अरिंजय सेठी और राजेंद्र तेली ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और बुजुर्ग की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित पक्ष ने न्यायालय में परिवाद पेश कर कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और षड्यंत्र रचने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों में भूमाफियाओं की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता जताई जा रही है।

पुलिस में कार्रवाई नहीं होने पर परिवादी ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर केकड़ी शहर थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 318(4), 336(3), 338, 340(2) एवं 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!