लायंस क्लब केकड़ी द्वारा डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान

दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस

केकड़ी । लायंस क्लब केकड़ी द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय, केकड़ी में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया । सम्मान समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों का माल्यार्पण, पेन एवं सम्मान-पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया ।


समारोह में प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन दिनेश चंद्र गर्ग ने चिकित्सकों की जनसेवा, समर्पण एवं मानवता के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज का प्रेरणास्रोत बताया। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र मौर्य ने क्लब के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सहयोग का विश्वास दिलाया । लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि चिकित्सक डॉक्टर राजेंद्र मौर्य , डॉक्टर अनूप कुमार वर्मा , डॉ मानसिंह बेरवा, डॉ सविता मौर्या, डॉ गिरिराज साहू, डॉक्टर संजय जगरवाल, डॉक्टर अखिलेश कुमार शर्मा, डॉक्टर मोहनलाल गुर्जर, डॉक्टर विवेक मावलिया, डॉक्टर मनोज कुमार नागर, डॉक्टर विवेक सेहरा, डॉक्टर लोकेश वर्मा, डॉक्टर मुकेश कुमार, डॉक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा, डॉक्टर यशपाल सिंह, डॉक्टर राजकुमारी मीणा, डॉक्टर लालकृष्ण कुमावत, डॉक्टर लोकेश मीणा, डॉक्टर अभिषेक जैन, डॉक्टर कमलेश कुमार जांगिड़, डॉक्टर राम अवतार साहू, डॉक्टर लोकेश धाकड़,


डॉ भूपेंद्र सैनी,डॉक्टर अजी कुमार, डॉ मनमोहन मीणा, डॉक्टर पुनीत आर शाह, डॉक्टर साक्षी मेवाड़ा, डॉक्टर देवेंद्र कुमार नामा, (यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होमियोपैथी,केकड़ी ) डॉक्टर गिरराज साहू, डॉक्टर कमलेश कुमार गुर्जर, ( राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज केकड़ी ) का समान किया गया ।
कार्यक्रम में क्लब के सचिव लायन विकास माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष लायन आशाराम जांगिड़ , लायन डॉक्टर सीमा चौधरी, लायन सीमा व्यास, लायन अरुण जांगिड़, लायन अनिलदत्त शर्मा, लायन राजेंद्र सोनी, लायन विनय पांड्या, लायन सोमेंद्र शर्मा,, लायन जगदीश फतेहपुरिया, लायन निरंजन चौधरी, लायन सतीश रांटा , लायन मुरारी गर्ग, एवं सदस्यगण, गणमान्य नागरिक एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। अंत में सभी का लायन विकास माहेश्वरी ने आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!