दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस
केकड़ी/सावर, 30 जून। अवैध खनन एवं अवैध खनिज भंडारण की रोकथाम के तहत सोमवार को खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवपुरा (तहसील सावर) में करीब 250 टन अवैध बजरी जब्त की।

सहायक खनि अभियंता मनोज कुमार तंवर के निर्देशन में कार्यालय के खनी कार्यदेशक श्रवण सिंह एवं महेंद्र कुमावत ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जब्त बजरी को निकटवर्ती वैध खनन पट्टाधारी के सहयोग से उसकी टीपी प्वाइंट, देवपुरा पर सुरक्षित रखवाया गया।
विभाग के अनुसार, जब्त खनिज की नियमानुसार आगामी प्रक्रिया पूरी कर नीलामी कराई जाएगी। कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग की टीम के साथ सावर थाना पुलिस का जाब्ता भी मौजूद रहा।
