अमर शहीद बीरबल सिंह ढालिया का 80वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

सुबह वाहन रैली, बाद में श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस

केकड़ी, 30 जून। जीनगर समाज संस्थान, केकड़ी की ओर से अमर शहीद बीरबल सिंह ढालिया का 80वां शहादत दिवस मंगलवार, 30 जून को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वाहन रैली, श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह आयोजित किया गया

संस्था के महामंत्री सुरेश चौहान ने बताया कि सुबह 11:00 बजे सदर बाजार स्थित जीनगर धर्मशाला में श्रद्धांजलि समारोह व प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया समारोह में अमर शहीद बीरबल सिंह ढा लिया के जीवन, उनके अद्वितीय बलिदान एवं राष्ट्रसेवा पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए । इसके पश्चात जीनगर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया। समारोह के मुख्य अतिथि केकड़ी मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद् भंवरलाल चौहान एवं भामाशाह प्रधानाचार्य गिरीश कुमार चंदेल थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जीनगर समाज संस्थान के अध्यक्ष रतन पंवार ने की अतिथि के रूप में प्रेमचंद चंदेल बालू राम सिसोदिया जगदीश चंदेल भी मंचशीन थे समाज की 29 प्रतिभाओं का माला, दुपट्टा,स्मृति चिन्ह,एवं प्रशंसा पत्र,देकर सम्मानित किया गया

सुबह 9. 30 बजे निकली भव्य वाहन रैली

जीनगर धर्मशाला से विशाल वाहन रैली निकाली। रैली गणेश प्याऊ, सदर बाजार, घंटाघर, अजमेरी गेट, तीन बत्ती चौराहा, कचहरी रोड, पेट्रोल पंप, शनिदेवजी मंदिर, सरसड़ी गेट, खिड़की गेट एवं पटवार भवन होते हुए पुनः जीनगर धर्मशाला पहुंची। कार्यक्रम में गोविंद चौहान,गिरधर गोपाल पवार, जानकी लाल, तेजमल पवार, महावीर कच्छावा, रमेश डाबी, नेमीचंद डाबी,गोविंद खा टवा,सुरेंद्र चौहान,अमरदीप चौहान, विष्णु डाबी,रतन लाल बोराणा, महावीर चि तारा, राकेश डाबी, कमल सांखला,गौतम चौहान, कैलाश टांडेल, दिनेश सांखला, सहित जीनगर समाज के पुरुष व महिला व बच्चे उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!