अमर शहीद बीरबल सिंह ढालिया का 80वां शहादत दिवस 30 जून को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा ,सुबह वाहन रैली, बाद में श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान

दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस


केकड़ी, 29 जून। जीनगर समाज संस्थान, केकड़ी की ओर से अमर शहीद बीरबल सिंह ढालिया का 80वां शहादत दिवस मंगलवार, 30 जून को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर वाहन रैली, श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


संस्था के महामंत्री सुरेश चौहान ने बताया कि सुबह 11:00 बजे सदर बाजार स्थित जीनगर धर्मशाला में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित होगा। समारोह में अमर शहीद बीरबल सिंह डालिया के जीवन, उनके अद्वितीय बलिदान एवं राष्ट्रसेवा पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके पश्चात जीनगर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि केकड़ी उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार मेघवंशी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् भंवरलाल चौहान एवं प्रधानाचार्य गिरीश कुमार चंदेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीनगर समाज संस्थान के अध्यक्ष रतन पंवार करेंगे।


सुबह 9 बजे निकलेगी भव्य वाहन रैली
संस्था के उपाध्यक्ष प्रेमचंद जीनगर ने बताया कि मुख्य समारोह से पूर्व सुबह 9:00 बजे जीनगर धर्मशाला से विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली गणेश प्याऊ, सदर बाजार, घंटाघर, अजमेरी गेट, तीन बत्ती चौराहा, कचहरी रोड, पेट्रोल पंप, शनिदेवजी मंदिर, सरसड़ी गेट, खिड़की गेट एवं पटवार भवन होते हुए पुनः जीनगर धर्मशाला पहुंचेगी।


उन्होंने समाज के सभी युवाओं एवं समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने दोपहिया वाहनों के साथ रैली में शामिल होने तथा श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में सहभागिता निभाकर अमर शहीद बीरबल सिंह ढालिया के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!