भारत विकास परिषद ने नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान से किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ

दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस

केकड़ी। आज भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जन्म जयंती से प्रारंभ होने वाले सेवा पखवाड़ा में किए जाने वाले सेवा कार्यों का शुभारंभ आज राजकीय जिला चिकित्सालय, अजमेर रोड, केकड़ी पर नशा मुक्ति को लेकर संकल्प के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाकर किया गया।

हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉक्टर राजेंद्र मौर्य ने प्रथम हस्ताक्षर करके किया एवं सभी को नशा मुक्ति के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए इस अभियान की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में रामनिवास जैन, कैलाश चंद जैन, सर्वेश कुमार विजय, हीरालाल सामरिया, नंदलाल गर्ग, डॉ. विष्णु तेली, पुरुषोत्तम काबरा, निहालचंद मेडतवाल, राजेश विजय, विष्णु शर्मा, लोकेश विजय, सुनील पाराशर, नंदकिशोर तिवारी, अंजू विजय, आभा बेली, सरोज विजय सहित परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे।

परिषद के प्रांतीय सेवा संयोजक सर्वेश विजय ने बताया कि आज 27 जून से यह सेवा पखवाड़े की शुरुआत है, जो 10 जुलाई परिषद के स्थापना दिवस तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन सेवा के कार्य किए जाएंगे। इसी के साथ आज जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!