महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर 251 दीपों से जगमगाएगा केकड़ी का महाराणा प्रताप सर्किल

राजपूत समाज की बैठक में समारोह को भव्य बनाने की बनी रूपरेखा, विभिन्न दायित्व सौंपे गए

राजस्थान समाचार प्लस | दीपांकुर चौहान

केकड़ी, 15 जून। महाराणा प्रताप जयंती समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से राजपूत समाज केकड़ी की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार शाम राजपूत बोर्डिंग हाउस में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 17 जून को आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समाज के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर 16 जून को महाराणा प्रताप सर्किल, केकड़ी में 251 दीपों का सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा तथा समाज में उनके आदर्शों और राष्ट्रभक्ति के संदेश का प्रसार किया जाएगा।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि जयंती समारोह में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए केकड़ी क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों को निमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं। सभी से समारोह को सफल एवं भव्य बनाने में सहयोग का आग्रह किया गया है।

बैठक में श्री अंबिकाचरण सिंह कालेडा, मोड़ सिंह राणावत, शंकर सिंह गौड़, महेंद्र सिंह ढोस, बहादुर सिंह पिपलाज, चंद्रवीर सिंह चौसला, प्रभाकरण सिंह बिसुन्दनी, पुष्पेन्द्र सिंह सावर, घीसू सिंह भाटी, विक्रम सिंह नयावास, रविन्द्र सिंह पिपलाज सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

i

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!