डिंपल खत्री हत्याकांड को लेकर जीनगर समाज में रोष, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दोषियों को कठोर सजा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग

केकड़ी | संवाददाता दीपांकुर चौहान

पंजाब के मोहाली-पटियाला निवासी कुमारी डिंपल खत्री की निर्मम हत्या के विरोध में अखिल भारतीय जीनगर एकीकरण महासभा एवं जीनगर समाज केकड़ी ने राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर केकड़ी के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नामज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

जघन्य घटना से समाज में आक्रोश

ज्ञापन में बताया गया कि 4 जून 2026 को डिंपल खत्री की उनके कार्यस्थल पर चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना से जीनगर समाज सहित देशभर के नागरिकों में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है। समाज ने इस अमानवीय कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग

समाज की ओर से मांग की गई कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोरतम दंड दिलाया जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं को उजागर किया जाए।

सुरक्षा में लापरवाही की जांच हो

ज्ञापन में कहा गया कि जिस कार्यालय में डिंपल खत्री कार्यरत थीं, वहां सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमियां सामने आई हैं। समाज ने इस लापरवाही की जांच कर संबंधित प्रबंधन एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील

जीनगर समाज ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ महिलाओं के कार्यस्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

न्याय की उम्मीद

समाज के अध्यक्ष रतन पंवार एवं महामंत्री सुरेश चौहान ने कहा कि प्रशासन इस मामले में प्रभावी हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाए। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और प्रशासन दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। ज्ञापन में भंवर लाल चौहान,जानकी लाल, सौभागमल सिसोदिया, प्रेमचंद चंदेल, कमल सांखला, संदीप चौहान,गोविंद चौहान, घीसू लाल खाटवा, नेमीचंद डाबी, पूनम चंद चितारा, संजय चौहान मांगीलाल चौहान ,संजय चौहान, ओमप्रकाश खाटवा, दीपक परिहार, लक्ष्य आसेरी, सुभाष सांखला,मनीष सोनगरा नंदकिशोर खा टवा, सुरेंद्र चौहान,गिरीश चंदेल, गोपाल चंदेल व जीनगर समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!