भाजपा शहर मंडल केकड़ी की बैठक आयोजित, विकास कार्यों और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन


केकड़ी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा शहर मंडल केकड़ी की बैठक शनिवार को नगर पालिका स्थित विधायक जनसुनवाई केंद्र पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा समन्वयक एवं जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रवक्ता एवं संयोजक सत्यनारायण चौधरी उपस्थित रहे।



बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी ने बताया कि विधायक शत्रुघ्न गौतम के प्रयासों से स्वीकृत लगभग 1200 करोड़ रुपये लागत का नसीराबाद-देवली फोरलेन परियोजना कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विधायक का आभार व्यक्त किया।


जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए शहर के सभी बूथों पर बूथ कार्यकारिणियों के गठन पर जोर दिया। वहीं मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में जल्द ही करोड़ों रुपये के विकास कार्य शुरू होने वाले हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बैठक के अंत में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत (एडवोकेट) ने किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष भैरूलाल साहू, धनराज चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, महामंत्री केदार शर्मा, कैलाश चौधरी, धनराज नायक, शांतिलाल नायक, महेश बोयत, महेश नायक, राजेश मेहरचंदानी, सुरेश सेन, विनोद गोठवाल, राव सोलंकी, महेंद्र रेगर, दशरथ साहू, हेमराज आचार्य, गजेंद्र शर्मा, संजय बेनीवाल, कमल सांखला, चंद्रकांत बोयत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!