विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दीपांकुर चौहान केकड़ी। श्री मिश्री लाल दुबे महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार को ‘वंदे गंगा जल संरक्षण’ अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए महाविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज निदेशक डॉ. अविनाश दुबे, प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में डॉ. अविनाश दुबे ने कहा कि प्रकृति और मानव का संबंध अटूट है तथा वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचत एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा जैविक कचरा प्रबंधन अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भागचंद विजय, जीवराज खारोल, कमलेश शर्मा एवं मनोज कुमार वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!