दीपांकुर चौहान | राजस्थान समाचार प्लस, केकड़ी
केकड़ी। क्षेत्र में 26 मई को हुई एक विवादित घटना को लेकर शुक्रवार को सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि 26 मई 2026 को कुछ लोगों द्वारा बालकृष्ण सिंह शक्तावत के निवास पर पहुंचकर कथित रूप से विवाद उत्पन्न किया गया। ज्ञापन के अनुसार इस दौरान परिवार के सदस्यों को धमकाने तथा क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बनाने का आरोप लगाया गया है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बीच-बचाव करने पहुंचे अजीत सिंह शक्तावत, अभिजीत सिंह शक्तावत, हेमेन्द्र सिंह शक्तावत, राजू कुम्हार, देवकरण कुमावत सहित अन्य लोगों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज एवं मारपीट की गई, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।
घटना को लेकर सर्व समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में सौहार्द एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन देने वालों में राजू, दीपक कुम्हार, भीम, महावीर, बनवारी, कालू, देवकरण कुमावत, रामकुंवार तेली, महावीर बलाई, बजरंग जैन, विमला देवी प्रजापत, सुगना कंवर, सीमा देवी, कौशल्या प्रजापत, सोना प्रजापत, चंचल कंवर, ज्योति शक्तावत, देवेन्द्र सिंह, दुर्गा सिंह, दशरथ सिंह, नरेन्द्र सिंह, जय सिंह, प्रद्युम्न सिंह, हरिराज सिंह, शक्तिराज सिंह, भूपेन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, पवन सिंह, श्याम सिंह, ध्रुवराज सिंह, रविराज सिंह, शैतान सिंह, यदुनाथ सिंह, विजय सिंह, भवानी सिंह, अभिजीत सिंह, बालकृष्ण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
