भू-माफियाओं के बुलंद हौसले: स्टे के बावजूद कृषि भूमि पर बिना कन्वर्जन जारी प्लॉटिंग

भू-माफियाओं के बुलंद हौसले: स्टे के बावजूद कृषि भूमि पर बिना कन्वर्जन जारी प्लॉटिंग

केकड़ी। अजमेर रोड स्थित कृषि भूमि पर एसडीएम कोर्ट के स्टे आदेश के बावजूद कथित रूप से बिना कन्वर्जन कॉलोनी काटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रतिबंधित श्रेणी की पेटा तालाबी भूमि पर भी प्लॉटिंग कर कॉलोनी बसाने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारों के अनुसार पेटा तालाबी एवं प्रतिबंधित भूमि पर निर्माण या बिक्री भविष्य में कानूनी विवाद का कारण बन सकती है। ऐसे में प्लॉट खरीदने वाले लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ कानूनी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि लोगों की नजरें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!