भाजपा शहर मंडल केकड़ी की संगठन बैठक संपन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर

केकड़ी, 11 मई।
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल केकड़ी की संगठनात्मक बैठक सोमवार को नगर पालिका स्थित विधायक जनसुनवाई केंद्र पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह शक्तावत एवं जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए सरिता गैना ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और आवश्यकता इस बात की है कि कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि आमजन अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सके।

जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह शक्तावत ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य संचालित हो रहे हैं। इन कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाना चाहिए, ताकि जनता तक विकास कार्यों की जानकारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा करवाए जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों से केकड़ी की दशा और दिशा दोनों बदलने वाली हैं।

जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी ने प्रदेश एवं जिला संगठन की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। वहीं जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने भी संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने की। बैठक में उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत, धनराज चौधरी, महामंत्री कैलाश चौधरी, आईटी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोहित जांगिड़, जिला महिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, जिला महिला मंत्री दमयंती जोशी, चित्रा व्यास, पार्षद उषा जैन, अनिल राठी, लोकेश साहू, दशरथ साहू, संजय बेनीवाल, सुरेश साहू, धनराज नायक, राजेश मेहरचंदानी, प्रीतम जैन, महावीर साहू, हेमराज आचार्य, कमल सांखला, विनोद गोठवाल, महेश नायक, चंद्रप्रकाश शर्मा, रोहन राठी, रफीक मंसूरी, मोहित शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!