जिला बार एसोसिएशन केकड़ी की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

बार के अभूतपूर्व सहयोग की वजह से केकड़ी बैंच हर क्षेत्र में रहती है अव्वल – प्रवीण कुमार

बार-बैंच के मजबूत तालमेल से आमजन को मिलेगा त्वरित न्याय — सीताराम कुमावत

केकड़ी बार की गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाना नई कार्यकारिणी की जिम्मेदारी — मनोज आहूजा

केकड़ी।
जिला बार एसोसिएशन केकड़ी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को शहर के एक निजी समारोह स्थल पर गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं बार सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला न्यायाधीश प्रवीण कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तंभों का मूल उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। अधिवक्ताओं को गरीब, पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भावना से मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी गरीब व्यक्ति के पास फीस देने के पैसे नहीं हों तो अधिवक्ताओं को उसकी निशुल्क पैरवी कर उसे न्याय दिलाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने केकड़ी बार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यहां की बार का सहयोग सदैव अभूतपूर्व रहा है। बार और बैंच के बेहतर समन्वय के कारण केकड़ी न्यायालय को जो भी लक्ष्य मिलते हैं, उनमें यहां की बैंच हमेशा अव्वल रहती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने कहा कि अधिवक्ताओं की गरिमा, सम्मान और हितों की रक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि बार और बैंच के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध न्याय व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ न्यायालयीन कार्यों में बेहतर वातावरण तैयार करने का प्रयास करेगी। अध्यक्ष कुमावत ने कहा कि केकड़ी बार की पहचान हमेशा अनुशासन, एकता और संघर्षशीलता के लिए रही है तथा सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से इस गौरवशाली परंपरा को और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवा एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर बार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। निवर्तमान अध्यक्ष मनोज आहूजा ने भी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बार की नई कार्यकारिणी पर बड़ी जिम्मेदारी है। अधिवक्ताओं को आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय की अवधारणा को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि केकड़ी बार का इतिहास सदैव गौरवशाली रहा है और यहां के अधिवक्ताओं ने अपनी प्रतिभा और संघर्ष के दम पर प्रदेशभर में अलग पहचान बनाई है। आहूजा ने कहा कि बार और बैंच एक दूसरे के पूरक हैं तथा न्यायिक व्यवस्था की गरिमा बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिवक्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे तो केकड़ी बार भविष्य में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश जयमाला पानीगर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीजेएम रमेश कुमार करोल, एसीजेएम हिरल मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम गुप्ता, गुजरात न्यायिक सेवा के जज अभिजीत सिंह, पूर्व प्रधान शक्तावत सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम कुमावत, उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद पंचोली, सचिव समकित जैन, कोषाध्यक्ष रविशंकर पंवार, सह कोषाध्यक्ष आशा पाराशर, वित्त सचिव फरीद खान मंसूरी, पुस्तकालय अध्यक्ष आदित्य भान सिंह, सामाजिक एवं कल्याण सचिव राजूलाल जाट सहित विजेंद्र पाराशर, धर्मेंद्र मेघवंशी, शंकरलाल खटीक, अमित कुमार बसेर, भारती पोपटानी, सानिया सैन, कृष्णा कुमारी राव एवं शिमला कुमारी लौहार को एडीजे प्रवीण कुमार वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में 35 वर्षों से अधिक समय से अधिवक्ता पेशे से जुड़े 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अभिनंदन कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। साथ ही निर्वाचन अधिकारी चेतन धाभाई, सहायक निर्वाचन अधिकारी नवल किशोर पारीक एवं धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने किया जबकि अंत में सचिव समकित जैन ने सभी अतिथियों एवं अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मोहम्मद हुसैन मगनलाल लोढ़ा सिद्धार्थ सिंह रामदेव सेन राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल नितिन कुमार जैन भूपेंद्र सिंह राठौड़ भंवर सिंह राठौड़ नीरज कुमार जैन नितिन कुमार जोशी अब्दुल सलीम गोरी शैलेंद्र सिंह राठौड़ हनुमान प्रसाद शर्मा लोकेश शर्मा कन्यालाल मेवाड़ा मुकेश गुर्जर मुकेश गढ़वाल दशरथ सिंह राठौड़ धर्मेंद्र सिंह राठौड़ योगेंद्र सिंह अब्दुल रहीम गोरी महेंद्र जोशी नंदकिशोर वर्मा रोडूमल सोलंकी दीपक आचार्य श्यामसुंदर शर्मा प्रहलाद वर्मा नरेंद्र लोढ़ा कुश कुमार बगला राजेश शर्मा अनिल कुमार शर्मा गजेंद्र पाराशर आदिल कुरेशी सुरेंद्र सिंह पवार विष्णु तेली रवि शर्मा भावेश जैन केदार चौधरी जितेंद्र राजपुरोहित लियाकत अली रामेश्वर कुमावत सचिन राव आदि अधिवक्तागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!