केकड़ी से बड़ी उपलब्धि: दो चिकित्सकों का पीजी कोर्स में चयन, सम्मानपूर्वक विदाई

केकड़ी। राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी से आज दो चिकित्सकों के उच्च चिकित्सा शिक्षा (पीजी) में चयन होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए कार्यमुक्त किया गया।

चिकित्सालय के उपनियंत्रक डॉ. मुनेश कुमार गौड़ का चयन एम.एस. (स्त्री एवं प्रसूति रोग) कोर्स में तथा डॉ. सुरेंद्र यादव का चयन एम.डी. (शिशु रोग) कोर्स में हुआ है। दोनों चिकित्सक अब SMS Medical College, जयपुर में अपनी आगे की पढ़ाई करेंगे।

इस अवसर पर चिकित्सालय स्टाफ ने दोनों डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहकर्मियों ने कहा कि यह केकड़ी के लिए गर्व की बात है कि यहां के चिकित्सक उच्च शिक्षा के लिए चयनित हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!