
दीपांकुर चौहान केकड़ी/सरवाड़ । जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “म्यूल हंटर” के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है तथा मामले में आगे अनुसंधान जारी है।
अभियान के तहत गठित हुई विशेष टीम
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर संदिग्ध बैंक खातों, म्यूल अकाउंट्स और हॉटस्पॉट्स पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील एवं वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व थानाधिकारी रामपाल शर्मा ने किया।
ऐसे हुआ साइबर ठगी का खुलासा
पुलिस को बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते में संदिग्ध लेन-देन की सूचना प्राप्त हुई। जांच में सामने आया कि:
- खाते में 17 अगस्त 2025 से 22 अगस्त 2025 के बीच लाखों रुपये का लेन-देन हुआ
- समन्वय पोर्टल 1930 पर इस खाते के खिलाफ 6 साइबर शिकायतें दर्ज मिली
- कुल 3,16,328 रुपये की संदिग्ध राशि का ट्रांजैक्शन पाया गया
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता, एटीएम और सिम कार्ड इंस्टाग्राम पर बने एक परिचित को कमीशन के बदले दे रखा था।
मिलीभगत से चल रहा था साइबर फ्रॉड
जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर साइबर ठगी को अंजाम दिया। ठगी के तरीके में शामिल थे:
- डिजिटल अरेस्ट का झांसा
- डमी मैसेज और लॉस कवर स्कीम
- सर्विस चार्ज, GST और विड्रॉल चार्ज के नाम पर वसूली
इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लोगों को झांसा देकर रकम खाते में ट्रांसफर करवाई जाती थी।
गिरफ्तार आरोपी
- बलबीर सिंह पुत्र मानसिंह (22 वर्ष)
निवासी – नया गांव, सूंपा, थाना केकड़ी सदर, जिला अजमेर
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही:-रामपाल शर्मा – थानाधिकारी,रामधन, दातार सिंह, कमलेश ,बाबुदान
