केकड़ी में बिना NOC-अप्रूवल अवैध कॉलोनियों का गोरखधंधा, आमजन की गाढ़ी कमाई दांव पर

केकड़ी। जयपुर-भीलवाड़ा बायपास रोड स्थित महेश विहार नाम से प्रस्तावित कॉलोनी जिसका खसरा नंबर 6836, 6837, 6838, 6839, 6840, 6841 एवं 6842 की कृषि भूमि पर बिना विधिक रूपांतरण (कन्वर्जन), बिना NOC और बिना नक्शा अप्रूवल के ही प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित की जा रही है।
इन दिनों बिना भू-उपयोग परिवर्तन के अवैध कॉलोनियां काटने का गोरखधंधा फिर जोर पकड़ रहा है। जहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे आमजन की गाढ़ी कमाई के साथ-साथ राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कॉलोनाइजरों की हौसले और मनमानी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कथित तौर पर मंदिर से जुड़ी भूमि तक को नहीं बख्शा और वहां भी प्लॉटिंग कर के कॉलोनी विस्तृति कर दीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!