केकड़ी में 5 अप्रैल को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

केकड़ी। अग्रवाल समाज चौरासी युवा परिषद, ब्लॉक केकड़ी के तत्वावधान में आगामी रविवार 5 अप्रैल 2026 को शहर में एक नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर पार्श्वनाथ धर्मशाला, आईसीआईसीआई बैंक के सामने, केकड़ी में आयोजित होगा।

युवा परिषद के अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि शिविर का रजिस्ट्रेशन प्रातः 9 बजे से शुरू होगा, जबकि डॉक्टरों द्वारा परामर्श एवं जांच सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जाएगी। शिविर में सीके बिड़ला हॉस्पिटल, जयपुर के अनुभवी चिकित्सक विभिन्न रोगों से संबंधित परामर्श एवं जांच सेवाएं प्रदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि शिविर में मेडिसिन, ईएनटी, डेंटल, यूरोलॉजी, त्वचा रोग, हृदय रोग, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री रोग, वेरीकोज वेन एवं फिजियोथेरेपी सहित कई विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर आवश्यक सलाह देंगे। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद एवं आमजन को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोग समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकें।

यह सेवा कार्य स्व. श्री ताराचंद जी एवं स्व. श्रीमती ललितादेवी जैन की पुण्य स्मृति में पुण्यार्जक परिवार – टीकमचंद, मोनू कुमार, हर्षित तथा पुण्य मित्तल परिवार (पीटी, रामथला वाले), केकड़ी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

शिविर के पोस्टर का विमोचन पुण्यार्जक परिवार द्वारा युवा परिषद के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विकाश सिंघल, संत कुमार, जयेश रांटा, शीतल जैन, पारस जैन, दिलीप जैन, संजय जैन, कमल जैन, नवल जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवा परिषद के मंत्री सुशील जैन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!