फतेहगढ़ में दो दिवसीय प्रधानाचार्य सत्रांत वाक्पीठ संगोष्ठी का हुआ उद्घाटन

प्रवेशोत्सव, हाउस होल्ड सर्वे, छात्रवृत्तियों व शिक्षक एप सहित विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर हुई चर्चा

सरवाड़ (दीपांकुर चौहान )। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय फतेहगढ़ के तत्वावधान में शुक्रवार को दो दिवसीय प्रधानाचार्य सत्रांत वाक्पीठ संगोष्ठी सत्र 2025-26 (27 एवं 28 मार्च 2026) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता हरिमोहन शर्मा, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, भाजपा अध्यक्ष सरवाड़ शहर प्यारेलाल खटीक, भाजपा युवा नेता भागचंद चौधरी, विधायक प्रतिनिधि राकेश धूपड़ तथा पूर्व प्रधानाचार्य व शिक्षाविद् तारासिंह धाभाई के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

संगोष्ठी के अध्यक्ष प्रकाश जांगिड़ एवं सचिव योगेन्द्र सिंह सिसोदिया रहे, जबकि संगोष्ठी के संरक्षक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरवाड़ रामेश्वर प्रसाद झारोटिया थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक संघ उपशाखा सरवाड़ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह दरोगा ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

संगोष्ठी के दौरान प्रवेशोत्सव, हाउस होल्ड सर्वे, आधार-जनाधार ऑथेंटिकेशन, अनुशासनात्मक कार्यवाही, विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियां तथा शिक्षक एप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!