राजकीय उ.मा. विद्यालय लल्लाई में दो दिवसीय संस्था प्रधान सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी 2025-26 का शुभारंभ

केकड़ी ब्लॉक के 43 प्रधानाचार्यों की सहभागिता, भारतीय संस्कृति व ग्रामीण परिवेश की झलक ने मोहा मन

केकड़ी(दीपांकुर चौहान )। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लल्लाई में दो दिवसीय संस्था प्रधान सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी 2025-26 का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गालाल धाकड़, जिला कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपीलाल कीर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी ने की।

कार्यक्रम में आनंद सिंह राठौड़, बजरंग प्रसाद मजेजी, बिरदीचंद वैष्णव एवं विष्णु कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगोष्ठी के अध्यक्ष गोपी किशन वैष्णव, सचिव छीतरमल नैनवाल तथा संयोजक एवं स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बहादुर सिंह शक्तावत रहे।

संगोष्ठी में केकड़ी ब्लॉक के सभी 43 प्रधानाचार्यों की उपस्थिति रही। इनमें राधेश्याम कुमावत, अशोक जेतवाल, जयसिंह मीणा, कालूराम सामरिया, श्रीधर जाट, पारसमल जैन, हेमन पाठक, रजनी लखोटिया, फरिदा बानो, गोपाल लाल रेगर, विक्रम सिंह सहित अन्य प्रधानाचार्य शामिल रहे। इसके साथ ही स्थानीय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा एवं भंवरलाल धाकड़ ने अल्पाहार एवं भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम का संचालन लादूराम धाकड़ एवं पुष्पा शर्मा ने किया।

विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय परिसर में सुसज्जित भारतीय संस्कृति और ग्रामीण परिवेश की झलक ने उपस्थित सभी अतिथियों और शिक्षकों का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!