8वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 15 में से 13 विद्यार्थियों ने हासिल किया A ग्रेड
केकड़ी। अजमेर रोड स्थित श्री शक्ति हाई स्कूल, केकड़ी ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी परंपरा, प्रतिष्ठा और शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया है। बीकानेर निदेशालय द्वारा जारी कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्री शक्ति एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

संस्था सचिव भवानी सिंह शक्तावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 15 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इनमें अमित कुमार यादव, निवान मालावत, हर्षवर्धन सिंह, आयुष सिंह, अनुराग शर्मा, सुनील प्रजापत, अंकित चौधरी, यशवर्धन सिंह, अभिषेक सेन, शिव प्रकाश खटीक, अनुराधा कंवर, रानु गुर्जर एवं अनुष्का राव शामिल हैं।
वहीं प्रतिज्ञा खटवानी एवं राहुल गुर्जर ने B ग्रेड प्राप्त कर संतोषजनक प्रदर्शन किया। यह परिणाम शिक्षा नगरी केकड़ी के लिए गर्व का विषय बना हुआ है।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया
