लॉर्ड तिरुपति कॉलेज के दो विद्यार्थियों का वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी खो खो में हुआ चयन

लॉर्ड तिरुपति कॉलेज के दो विद्यार्थियों का वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी खो खो में हुआ चयन

केकड़ी, 25 मार्च शहर के सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति कॉलेज के लिए यह गर्व का क्षण है कि महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों का चयन वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने हेतु हुआ है।

शारीरिक शिक्षक राजंता धाकड़ ने बताया कि बी ए प्रथम वर्ष के छात्र घनश्याम मेघवंशी का चयन वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी खो खो टीम (पुरुष) में चयन हुआ है यह प्रतिष्ठित वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट आगामी दिनों में S R T M यूनिवर्सिटी नांदेड़ (महाराष्ट्र) में आयोजित किया जाएगा,

इसी प्रकार महाविद्यालय में बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा कृष्णा कुमावत का चयन भी वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी खो खो टीम (महिला) में हुआ है यह प्रतिष्ठित वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट आगामी दिनों में A P S, यूनिवर्सिटी रीवा(मध्यप्रदेश) में आयोजित किया जाएगा,

दोनों विद्यार्थियों के चयन से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं खेल विभाग ने छात्र को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि ये खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!