केकड़ी (अजमेर)
वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पारित पेंशन अधिनियम 2025 के विरोध में केकड़ी में पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स ने जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए काली पट्टी बांधकर ‘काला दिवस’ मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

⸻
काली पट्टी बांधकर निकाली विशाल रैली
राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला शाखा केकड़ी के आह्वान पर बुधवार सुबह 11:15 बजे करीब 200 पेंशनर्स समाज भवन में एकत्रित हुए। इसके बाद जिला अध्यक्ष कैलाश चंद जैन, संरक्षक रामकरण चौधरी, भूरालाल वर्मा, रामलाल वर्मा, रामेश्वर उपाध्याय, कृष्ण गोपाल शर्मा, भानु कुमार बघेरा, पोलूराम कुम्हार, कृष्ण गोपाल वैष्णव के सानिध्य में रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

⸻
बिल को बताया पेंशनर्स के हितों पर कुठाराघात
पेंशनर्स ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित यह बिल उनके हितों के खिलाफ है और इससे भविष्य में पेंशनर्स के बीच भारी आर्थिक असमानता पैदा होगी। उन्होंने इस अधिनियम को तुरंत वापस लेने की मांग की।

⸻
आसपास गांवों से उमड़ा जनसमर्थन
इस विरोध प्रदर्शन में जूनिया, बघेरा, नासिरदा, सावर, कादेड़ा, परानेडा, हिंगोनिया, सापुंदा सहित आसपास के गांवों से पेंशनर्स ने भाग लेकर एकजुटता दिखाई।
⸻
इनका रहा विशेष सहयोग
रैली को सफल बनाने में बद्रीलाल चौधरी (बाबूजी), रामेश्वर शर्मा, रामेश्वर कुमावत, निहाल चंद जैन, उमेश त्यागी, शिव प्रसाद शास्त्री, रामकिशन माहेश्वरी, चंद्रप्रकाश पुरोहित, सूर्य प्रकाश शर्मा, शंकर सिंह राठौड़, कैलाश चंद शर्मा (बड़गांव), शशि मोली, रुद्रदेव पाठक, बलभद्र शर्मा, सावित्री सिस्टर, पुष्मा शर्मा सहित अन्य सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
